Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
साकेत मालवीय आईएएस

अशोक नगर : जिले में विगत दिनों से गर्माया अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह का स्थानांतरण का आदेश आखिरी विगत शाम को मिल ही गया। 
   कलेक्टर आदित्य सिंह की जगह मिली है इनके ही 2014 बैच के साथी रहे साकेत मालवीय को  जो अब अशोक नगर के नये जिला कलेक्टर होंगे।
  जन्म एवं शिक्षा: कलेक्टर साकेत मालवीय का जन्म 1 मार्च 1987 को हुआ तथा इनकी शिक्षा दुमका झारखंड की एस.के.एस.यूनिवर्सिटी में हुई है जहां से इन्होंने  स्नातक (अर्थशास्त्र ऑनर्स) करने के पश्चात् देश की चर्चित जेएनयू दिल्ली से सुक्ष्म अर्थ शास्त्र (माइक्रो इकोनॉमिक्स ) में स्नातकोत्तर किया हैं। वहीं लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी से फाउंडेशन कोर्स 2014 में तीसरे स्थान पर रहे हैं।
पदस्थापनाएं:
कलेक्टर साकेत मालवीय की अब तक की पदस्थापना पर एक नजर डालें तो यह सामने आया है कि सन2015 में प्रशिक्षण के पश्चात् पहली पद स्थापना की यात्रा सागर जिले में सहायक कलेक्टर से शुरू होकर सीईओ जिला पंचायत सिंगरोली 2020से2022,
कलेक्टर सीधी नवंबर 2022से मार्च 2024, संचालक कर्मचारी चयन मंडल भोपाल जनवरी 2024से 20 जनवरी 2026और इसके बाद अब कलेक्टर आदित्य सिंह के स्थान पर अशोक नगर के 22वें कलेक्टर बनाये गये हैं। वहीं निवर्तमान कलेक्टर आदित्य सिंह को उपसचिव म.प्र.शासन भोपाल में संचालक  गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास भोपाल बनाया गया है।

नए कलेक्टर साकेत मालवीय से सख्त प्रशासनिक कदमों की उम्मीद :

प्राथमिक 7- दिन की अपेक्षित कार्रवाइयाँ
जनसुनवाई रहेगी शुरू: सीधी की तरह पारदर्शी जनता दरबार, प्रत्येक शिकायत का उसी दिन निपटारा।कर्मचारी समीक्षा: लापरवाह अधिकारियों पर सस्पेंशन और विभागीय जांच।

भू-माफिया सर्वे: अतिक्रमण मानचित्रण और 72 घंटे नोटिस देकर जब्ती अभियान।

रिश्वत कांड जांच: आनंदपुर ट्रस्ट मामले में विशेष जांच दल गठन।
ESB अनुभव: भर्ती/नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता ऑडिट।

पूर्व नीतियाँ: यह निश्चित ही पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह के अतिक्रमण हटाने वाला अभियान को और भी तेज करेंगे, लेकिन सख्ती 2-3 गुना बढ़ेगी। समझौते कम, FIR/जब्ती अधिक। पहले सप्ताह में ईमानदारी का संदेश स्पष्ट होगा।