Skip to main content

पुलिस ने जप्त किये स्टंट करने वाले वाहन ।

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर साकेत मालवीय ने देखी ओला ग्रस्त फसलों की स्थिति!

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर:आज सुबह कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले के ओला प्रभावित गांवों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी तथा सही सही सर्वे करके फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र जानकारी देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिया।

विगत कुछ दिनों पूर्व अचानक मौसम परिवर्तन के कारण जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसलें प्रभावित हो गई थी‌।

नये कलेक्टर साकेत मालवीय की कार्यशैली है सख्त ।

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोक नगर : जिले में विगत दिनों से गर्माया अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह का स्थानांतरण का आदेश आखिरी विगत शाम को मिल ही गया। 
   कलेक्टर आदित्य सिंह की जगह मिली है इनके ही 2014 बैच के साथी रहे साकेत मालवीय को  जो अब अशोक नगर के नये जिला कलेक्टर होंगे।

शहर में अमानक खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से चल रही बिक्री

Submitted by Dr DS Sandhu on

 अशोकनगर: स्वीट सुपारी यू मी के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाये जाने हेतु कमिश्नर, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, राजस्थान को लिखा पत्र।

कृषकों की मांग अनुसार रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति

Submitted by Dr DS Sandhu on

  अशोकनगर : कलेक्टर आदित्य सिंह के दिशा निर्देशानुसार जिले के कृषकों की मांग अनुसार रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सतत् की जा रही है। जिले को एन.एफ.एल. कंपनी की यूरिया की रैंक प्राप्त हुई है। रैक से 1271 मे.टन यूरिया प्राप्त हुआ है। डबल लॉक केन्द्र अशोकनगर को 274 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र मुंगावली को 100 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र पिपरई को 100 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र ईसागढ़ को 50 मे.टनन्, डबल लॉक केन्द्र नईसंराय को 50 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र चन्देरी को 50 मे.टन, एम.पी. एग्रो अशोकनगर को 46 मे.

इयूका का उड़ीसा में शताब्दी वर्ष एवं सम्मान समारोह आयोजित

Submitted by Dr DS Sandhu on

बरपाली उड़ीसा में इयूका का शताब्दी समारोह इयूका का उड़ीसा में शताब्दी वर्ष एवं सम्मान समारोह आयोजित*

जयपुर में डॉ.डी.एस.संधु हुए डायमंड डिग्निटी अवार्ड -2024 से सम्मानित ।

Submitted by Dr DS Sandhu on

समूह जयपुर में डॉ.डी.एस.संधु हुए डायमंड डिग्निटी अवार्ड -2024 से सम्मानित । अशोकनगर: जयपुर में सुरेश ज्ञान विहार विश्व विद्यालय, जगतपुरा के विशाल एवं वातानुकूलित सभागार में भव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड -2024 रविवार को संप

शहीदे आजम भगतसिंह के जन्म दिवस पर आयोजित रंगोत्सव -2022 संपन्न .

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: भारतीय नौजवान सांस्कृतिक संघ (इयूका) जिला इकाई  के तत्वावधान में,शहीदे आजम भगतसिंह  के जन्मदिवस के अवसर पर रंगोत्सव-2022 का आयोजन किया गया । यह आयोजन दो सत्रों में किया गया।

भारतीय नौजवान सांस्कृतिक संघ(इयूका),जिला सम्मेलन में अशोकनगर जिला इकाई का पुनर्गठन !

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर:स्थानीय खेर कॉम्प्लेक्स स्थित महाराजा कम्प्यूटर पर रविवार दिनांक 5जून 2022 की सुबह भारतीय नौजवान सांस्कृतिक संघ(इयूका)जिला अशोकनगर का सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें "इयूका" के राष्ट्रीय संचालक डॉ.डी.एस.संधु ने अपने विचारों को संबोधित करते के साथ ही उपस्थित साथियों को बताया कि यह वो संगठन है जो विशुद्ध रूप से मानव और मानवीयता के लिए सांस्कृतिक धरातल पर 17दिसंबर 1924 से सियालकोट(पंजाब) में भगतसिंह एवं साथियों के द्वारा स्थापना के साथ ही इसके संस्थापक अध्यक्ष सरदार तेजा सिंह संधु से लगाकर वर्तमान समय में कार्य करता चला आ रहा है । इसके अतिरिक्त डॉ.संधु ने इस

ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा !

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनागर : आजादी के 75 वे वर्ष के अवसर पर 9अप्रैल को छत्तीसगढ़ रायपुर से शुरू हो झारखंड, बिहार , उत्तर प्रदेश से होती हुई छतरपुर के रास्ते अशोकनगर जिले में प्रवेश करते हुये 17 तारीख की शाम को चंदेरी आयी, जहां पर रात्री को जनगीतों, लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ उपस्थित लोगों से संवाद किया।

ज्ञानमुद्रा का साहित्यिक आयोजन संपन्न !

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: स्थानीय एक्सीलेंस महाविद्यालय में रविवार के दिन एवं रामनवमी के सुअवसर पर एवं ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन भोपाल के सौजन्य से ज्ञानमुद्रा किताब क्लब इकाई अशोकनगर ने एक महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन का अव्हान किया था।जिस के अंतर्गत एकल रचनाकार पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया था भोपाल से पधारे वरिष्ठ कवि वसंत सकरगाए को जिन्होंने अपनी प्रतिनिधित्व तथा श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया। वहीं भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार प्रयास जोशी, वंश पब्लिकेशन और ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन के मालिक वरुण माहेश्वरी विशेष रूप से इस आयोजन में उपस्थित रहे।

जैव विविधता उत्पादन का किया पंजियन सर्वे !

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: म.प्र. जैव विविधता बोर्ड के अधिन एवं दिशा निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को तारा सदन स्कूल अशोकनगर के द्वारा जिले की जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायतों क्रमशः कन्हेरा,धुर्रा तथा नई सराय आदि के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों का जैव विविधता उत्पादों के पंजीकरण का सर्वे कार्य प्रोजेक्ट इंचार्ज(परियोजना प्रभारी) केहकशां खेर तथा परियोजना सहायक अलंकार सोनी के साथ-साथ छात्राएं कु.