
अशोकनगर: जयपुर में सुरेश ज्ञान विहार विश्व विद्यालय, जगतपुरा के विशाल एवं वातानुकूलित सभागार में भव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड -2024 रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें ग्लोरी न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफडॉ.डी.एस.संधु अशोकनगर म.प्र.को चिकित्सा, पत्रकारिता, साहित्य सृजन, समाजशास्त्री विचारक तथा कला सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए “इंडियन डिग्निटी डायमंड अवार्ड 2024,प्रदान किया गया। इनके साथ ही निशक्तजन, कैंसर पीड़ित, ऑटिज्म वर्रिएर्स,बाल बसेरा गृह के बच्चों सहित सभी को अलग - अलग अवार्ड्स से सम्मानित करते हुए सम्मान -पत्र, स्मृति -चिन्ह, शाल, नगद राशि एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाई गई।
इस सम्मान समारोह में अपने अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण देश -विदेश से आईं लगभग दो सौ हस्तियां आईं। प्रमुख रूप से डॉ.रामा तक्षक (नीदरलैंड), डॉ.सुनीता शर्मा (ऑकलैंड), डॉ.संजीव कुमार सेन(एंटोनियो) सहित लगभग बीस विदेशी राष्ट्रों से आये लोगों के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक , राजस्थान आदि राज्यों से आकर विभिन्न विधाओं के विद्वानों ने अपनी महती भूमिका से इस सम्मान समारोह को भव्यता प्रदान की। समीक्षा गुप्ता,शिवेन कुमार, लक्ष्य एजुकेशन ग्रुप तथा अन्य महिला सांस्कृतिक कर्मियों ने लावनी (महाराष्ट्रीयन), कत्थक नृत्य के अतिरिक्त विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया वहीं बाल बसेरा वात्सल्य गृह संस्था के दिल्ली से आये युवक -युवतियों ने “पहलादिन” नाट्य रंग की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर एवं निदेशक डॉ.निशा माथुर ने आभार व्यक्त किया।