Skip to main content

झटके की बीमारी” में लापरवाही हो सकती है खतरा - डॉ. डी.एस. संधु!

Submitted by Dr DS Sandhu on

झटके की बीमारी” में लापरवाही हो सकती है खतरा - डॉ. डी.एस. संधु!

अशोक नगर: हाल ही में मित्र राजू दादा का फोन आया। उनके पूर्व सैनिक भाई को कुछ समय से शरीर में झटके आ रहे हैं। जांच में मिर्गी का अंदेशा हुआ, इसलिए यह आलेख सावधानियां बरतने के लिए लिखा गया है।

झटके की बीमारी क्या है:

मेलियोइडोसिस का बढ़ता खतरनाक संक्रमण -डॉ.डी.एस.संधु

Submitted by Dr DS Sandhu on

मेलियोइडोसिस का बढ़ता खतरनाक संक्रमण ! -डॉ.डी.एस.संधु

अशोकनगर:  आज थोड़े अंतराल पश्चात अपने साथी राजेश दुबे के संस्थान पर जाना हुआ जहां वो तो नहीं मिले अलबत्ता वहां काम कर रहे लोगों से जानकारी मिली कि उनके बहनोई साहब की तबियत खराब हो ने के कारण वो बाहर गये हैं । फोन से संपर्क होने पर उन्होंने जो स्वास्थ्य समस्या बताई वो निश्चित ही चिंता जनक कहीं जा सकती है। क्योंकि इस समय मध्यप्रदेश में मेलियोइडोसिस नामक खतरनाक संक्रमण हाल ही में सक्रिय हुआ है, जो एक “वायरस” नहीं बल्कि एक गंभीर बैक्टीरिया-जनित बीमारी है।

अत्याधिक नींद से हो सकतीं गम्भीर परेशानियां! -डॉ.डी.एस.संधु

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: आज सुबह जब में अपने घर कुछ आवश्यक कार्य करने बैठा ही था कि मेरे एक मित्र के नंबर से कॉल आई ,इसे जैसे ही मैंने लाइन पर लिया उधर से मित्र की पत्नी का घबराहट भरी आवाज आई -" भाई साहब ,भाई साहब ! आवाज में मुझे बहुत बेचैनी महसूस हुई ।मेरे धीरज दिलाने के साथ ही ज्ञात हुआ कि इनके पति अर्थात हमारे प्रिय मित्र कुछ समय से अचानक बस सोये ही जा रहे हैं। उठाओ तो उठते नहीं कि फिर एकदम सो जाते हैं। जैसे न जाने कौनसी नींद का नशा इन पर छा रहा है । भाई साहब आप डॉक्टर है अतः कृपया बतायें हम क्या करें !