मेलियोइडोसिस का बढ़ता खतरनाक संक्रमण ! -डॉ.डी.एस.संधु
अशोकनगर: आज थोड़े अंतराल पश्चात अपने साथी राजेश दुबे के संस्थान पर जाना हुआ जहां वो तो नहीं मिले अलबत्ता वहां काम कर रहे लोगों से जानकारी मिली कि उनके बहनोई साहब की तबियत खराब हो ने के कारण वो बाहर गये हैं । फोन से संपर्क होने पर उन्होंने जो स्वास्थ्य समस्या बताई वो निश्चित ही चिंता जनक कहीं जा सकती है। क्योंकि इस समय मध्यप्रदेश में मेलियोइडोसिस नामक खतरनाक संक्रमण हाल ही में सक्रिय हुआ है, जो एक “वायरस” नहीं बल्कि एक गंभीर बैक्टीरिया-जनित बीमारी है।