अशोकनगर: साकेत मालवीय कलेक्टर अशोक नगर ने जिले की अवाम से यह अपील करते हुए बताया कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित मात्रा में है । अतः किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही निरंतर आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर मालवीय द्वारा जिले के नागरिक गणों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति इसके संबंध भ्रमित करने की कोशिश करता है तो उसके ऊपर वैधानिक रूप से कार्रवाई की जायेगी ।