अशोक नगर: राजपूत बोर्डिंग जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। इसकी अत्यंत महत्वपूर्ण और करोड़ों रुपए कीमती जमीन पर रघुवंशी समाज के ही कुछ दबंग भूमाफियाओं ने ब्लात रुप से कब्जा कर रखा है। इस संबंध में मंगलवार को एक रैली निकालते हुए रघुवंशी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से अशोकनगर कलेक्ट्रेट से मांग की है कि राजपूत बोर्डिंग शीघ्र मुक्त कराया जाये।
इस ज्ञापन में परिषद ने उल्लेख किया है कि शहर में गांधी पार्क क्षेत्र के नजदीक भूमि सर्वे क्रमांक 1043, एवं 1044को यह भूमि सन् 1941में ग्वालियर स्टेट के समय म्युनिसिपालिटी पछार द्वारा राजपूत बोर्डिंग के लिए आवंटित की गई थी। जहां छात्रों को रहने पढ़ने के लिए कुछ कमरों को भी बनाया गया था। लेकिन सन् 1980 से 1990 के दसक में रघुवंशी समाज के कुछ दबंग भू माफियाओं ने बहुमंजिले अतिक्रमण निर्मित कर लिये हैं। जिनमें चार लोग प्रमुख हैं - राव सतीश सिंह रघुवंशी, रघुवीर सिंह रघुवंशी, गजराम सिंह रघुवंशी और देवेंद्र सिंह रघुवंशी हैं। जिन्होंने आज भी बोर्डिंग पर कब्जा कर रखा है, जबकि इन लोगों के नाम बोर्डिंग में कोई मालिकाना हक नहीं है।
