Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
घर से निकला हुआ मुश्किल।

अशोकनगर: शहर के विदिशा रोड वार्ड क्रमांक आठ की गणेश काॅलोनी में सड़कों पर गंदा पानी भरने से यहां लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जबकि यह वार्ड भाजपा का है जिसकी पार्षद गीता आर्य है। वहीं नपा परिषद भी भाजपा की ही है। इसके बावजूद यहां सड़क गंदे नाले में तब्दील हो, दें रही है इन्दौर जैसी घटना को खुला आमंत्रण।

    महिला बच्चों को परेशानी: गणेश काॅलोनी में स्थित शंकर जी के मंदिर के सामने तथा मीना सदन वाली गली में इतना गंदा पानी भरा हुआ है कि मंदिर तथा स्कूल आने जाने वाले बच्चों एवं महिलाओं सहित यहां रह रहे लोगों को भारी गंदगी और बदबू से दो चार होना पड़ रहा है।

नालियों में तैरती पाइप लाइनें:  यहां कि तंग नालियों में लोगों ने पानी की पाइप लाइन बिछा रखीं हैं। जिसके कारण नालियों का गंदा पानी अवरुद्ध होकर नलों तथा पूरी सड़क में भर जाता है। जिससे यहां लोग बहुत परेशानी में रह रहे हैं।

मंडराता खतरा:इन्दौर जैसी कोई अप्रिय घटना यहां न घटित हो जाये,उसके पूर्व वार्ड पार्षद तथा नपा अशोक नगर को अपनी कुम्भकरणी नींद से जागकर समस्या की जड़ को खोजते हुए हल निकालना जरुरी है!