Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
कलेक्टर साकेत मालवीय

 

अशोक नगर : जिले में विगत दिनों से गर्माया अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह का स्थानांतरण का आदेश आखिरी आज शाम को मिल ही गया। 

   कलेक्टर आदित्य सिंह की जगह मिली है इनके ही 2014 बैच के साथी रहे साकेत मालवीय को जो अब अशोक नगर के बाइसवें जिला कलेक्टर होंगे।

  जन्म एवं शिक्षा: कलेक्टर साकेत मालवीय का जन्म 1 मार्च 1987 को हुआ तथा इनकी शिक्षा दुमका झारखंड की एस.के.एस.यूनिवर्सिटी में हुई है जहां से इन्होंने स्नातक (अर्थशास्त्र ऑनर्स) करने के पश्चात् देश की चर्चित जेएनयू दिल्ली से सुक्ष्म अर्थ शास्त्र (माइक्रो इकोनॉमिक्स ) में स्नातकोत्तर किया हैं। वहीं लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी से फाउंडेशन कोर्स 2014 में तीसरे स्थान पर रहे हैं।

पदस्थापनाएं:

कलेक्टर साकेत मालवीय की अब तक की पदस्थापना पर एक नजर डालें तो यह सामने आया है कि सन2015 में प्रशिक्षण के पश्चात् पहली पद स्थापना की यात्रा सागर जिले में सहायक कलेक्टर से शुरू हो कर सीईओ जिला पंचायत सिंगरोली 2020से2022,कलेक्टर सीधी नवंबर 2022से मार्च 2024, संचालक कर्मचारी चयन मंडल भोपाल जनवरी 2024से 20जनवरी2026और इसके बाद अब कलेक्टर आदित्य सिंह के स्थान पर अशोक नगर के कलेक्टर बनाये गये हैं। वहीं निवर्तमान कलेक्टर आदित्य सिंह को उपसचिव म.प्र.शासन भोपाल में संचालक गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास भोपाल बनाया गया है।