Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on

डॉ.वंदना ठाकुर पंजाब होशियारपुर(पंजाब): तलवाड़ा शहर की प्रसिद्ध साहित्यकारा, शिक्षिका एवं समाजसेविका डॉ. वंदना ठाकुर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक तथा साहित्यिक योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार 8 मार्च 2026 को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था "शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन" द्वारा उन्हें “स्त्री शक्ति सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ. वंदना ठाकुर को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “स्किलवेडा सोशल इम्पैक्ट चैंपियन अवार्ड” से भी सम्मानित किया गया। यह स्किलवेडा ओजस्वनी अवार्ड्स उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरणादायक कार्य किए हों।

डॉ. वंदना ठाकुर वर्तमान में 'मानसरोवर साहित्य अकादमी, राजस्थान' की डायरेक्टर के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उनके नेतृत्व में अनेक साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जो नई पीढ़ी को साहित्य और रचनात्मकता की ओर प्रेरित करती हैं।
इसके अतिरिक्त यह अपने समाजसेवी मंच के माध्यम से वे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अनेकों जनहितकारी कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा आयोजित पहल से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है।साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर समर्पण और सक्रिय योगदान के कारण उन्हें इन प्रतिष्ठित सम्मानों के लिए चुना गया। डॉ. वंदना ठाकुर की उपलब्धियां आज अनेक महिलाओं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
वहीं इस उपलब्धि पर ग्लोरी न्यूज तथा ग्लोरी दर्शन के सीएमडी एवं प्रतिष्ठित न्यूरोलॉजिस्ट वरिष्ठ साहित्यकार निर्देशक डॉ. डी. एस. संधु जी सहित देश के अनेकों साहित्यकारों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ वंदना ठाकुर को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags