अशोकनगर:(नसीर खान की रिपोर्टिंग) किसान कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से नासिर खान डब्बू भाऊ (कोलुआ) को किसान कांग्रेस अशोकनगर का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के लिए नव नियुक्त अध्यक्ष डब्बू भाऊ ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।तथा ग्रामीण स्तर पर किसान कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर रहेगा।उन पर पार्टी ने जो विश्वास करते हुए दायित्व सौंपा है ,उस पर अपनी कार्यशैली से खरा उतरने में कोई कसर नहीं रहने दूंगा।
बधाइयों का तांता: नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा देखते देखते बढ़-चढ़ कर भाऊ को बधाइयों की झड़ी लग गई।
किसानों की आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र का किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है। खाद, बीज और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। वे हर गांव का दौरा कर किसानों को एकजुट करेंगे और उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाएंगे।समर्थकों में भारी उत्साह है, वहीं इन सभी ने भाऊ को बधाइयां देते हुए कहा हम सब हमेशा हर कदम पर साथ हैं। डब्बू भाऊ की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समर्थकों का कहना है कि डब्बू भाऊ के नेतृत्व में ब्लॉक में किसान कांग्रेस एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। नियुक्ति के बाद से ही उनके निवास और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।