अशोकनगर: पुलिस थाना चंदेरी जिला अशोकनगर में आवेदक भानू कुमार पुत्र स् भूरेलाल मोदी निवासी राजघाट रोड शाह विलास दरगाह के सामने चंदेरी ने शनिवार को थाना में आकर खुद के गोदाम से सोयाबीन चोरी हो जाने के संबंध में आवेदन किया कि गल्ला खरीदने बेचने का व्यापारी हूं। मेरी पुरानी गल्ला मंडी चंदेरी में अनाज का रखने का गोदाम है। जिसमें मेरा सोयाबीन रखा हुआ है। जिसे मैं हर दो चार दिन में देखने जाता रहता हूं। मैं आज दिन में 11 बजे सुबह गोदाम को चैक करने गया तो गोदाम के पीछे वाली दीवार की खिडकियां खुली थीं। इनके आस पास और बाहर सोयाबीन बिखरा पडा था। कोई अज्ञात चोर मेरे गोदाम में पिछली तरफ वाली खिडकी से घुसकर बोरों में रखा एक लाख पांच हजार रुपए कीमत का 20 क्विंटल सोयाबीन चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना में अपराध क्रंमाक 0046/2026 धारा 331 (4).305 (ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा चोरों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी हेतु तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर एवं मुखबिर सूचना पर से जगदीश उर्फ छोटू कोरी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी पूछताछ में बताया कि मेरे व मेरे साथी हल्के उर्फ राजपाल पुत्र चंद्रभान सिंह परिहार, मुनाफ पुत्र अकरम अंसारी, आकाश उर्फ शाहरुख पुत्र शहीद राईनस निवासी गण निवासी पुरानी बुनकर कालोनी चंदेरी जिला अशोकनगर के साथ मिलकर लगभग दो से तीन बार फरियादी के वेयरहाउस से सोयाबीन चोरी करना बताया। बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी । आरोपी 01. जगदीश पुत्र हरनारायण कोली से 02 क्विटंल, 01. हल्के उर्फ राजपाल परिहार से 05 क्विटंल, 03. मुनाफ अंसारी से 03 क्विटंल, 04. शाहरुख उर्फ आकाश राईन से 10 क्विटंल सोयाबीन उनके द्वारा छुपाये गये स्थान से जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया । अतः उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत यादव, उनि जोगेन्द्र यादव, प्रआर आनंद सिकरवार, प्रआर आनंद सोलंकी, प्रआर शत्रुध्न सिंह रघुवंशी, प्र.आर. हरीश भार्गव, आर. योगेन्द्र रघुवंशी, आर आनंद सिंह राजपूत, आर दिलीप ओझा, आर अक्षय शर्मा, आर वैभव सक्सेना, आर विश्वनाथ राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।