Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
डाक सेवा भर्ती पोर्टल

अशोकनगर: भारतीय ग्रामीण डाक सेवा भर्ती पोर्टल साइड को सुंदर बनाने के चक्कर में इसके संबंधितों ने इसका ऐसा कचड़ा कर दिया है कि, अब यह साइड चलती ही नहीं , यदि भूल से चलने भी लगती है तो किसी तपेदिक रोगी से भी अधिक धीमी और लड़खड़ाती हुई।

पांच मिनट के काम में लग रहा लंबा समय :  विदित हो कि भारतीय डाक सेवा भर्ती पोर्टल साइड बनाई तो थी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए। किंतु इसमें इतना दिमाग बना आ गया है कि जो काम पांच मिनट में होना चाहिए वो ही अब 1 से 2 घंटे में भी काम  निपटाना मुश्किल हो रहा है।

आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक: 

वहीं ग्रामीण डाक सेवा भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 नजदीक होने से अभ्यर्थियों को परेशानी तथा घबराहट हो रही है। तथा उनमें भारतीय डाक सेवा भर्ती पोर्टल को लेकर गंभीर आक्रोश व्याप्त है। क्योंकि यह अपने अमूल्य समय तथा किराया भाड़ा लगाकर गांव गांव से चलकर आते हैं। मगर यहां कम्प्यूटर सेंटर पर ऑनलाइन आवेदन भरने की जगह मायूसी से दो-चार होना पड़ रहा है। 

पोर्टल को मजाक बनने से बचायें:यहां आये कितने ही आवेदन कर्ताओं ने ग्लोरी न्यूज से इस संबंध में चर्चा करते अपनी व्यथा सुनाई कि यदि समय रहते डाक सेवा भर्ती पोर्टल को पहले की तरह स्पीड से चलाया जाये तो, अनेकों बेरोजगारी से परेशान अभ्यर्थियों को इस स्थिति से निजाद मिल सकती है। तथा ग्रामीण डाक सेवा भर्ती पोर्टल को मजाक बनने से रोका जा सकता है।