अशोक नगर: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत रविवार को शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज अशोकनगर में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री डीएन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र रघुवंशी समाजसेवी ने की,विशिष्ट अतिथि रूप में महेंद्र सिंह रघुवंशी हार्डफुलनेस,बलवीर सिंह यादव स्वदेशी जागरण सहसंयोजक ,कृष्णवीर यादव जीनियस कोचिंग संचालक सुरभि नामदेव , उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। विकासखंड समन्वयक मनोज यादव ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से लेकर 26 जनवरी तक संपूर्ण मध्य प्रदेश में चलाया चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत ग्रामों में ग्राम उत्सव मनाते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, परामर्श दाता एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।कार्यक्रम में 19 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिसमें नवांकुर, प्रस्फुटन एवं सीएमसी एलडीपी छात्र शामिल रहे। नवांकुर संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अतिथियों का सिंदूर के पौधे तथा गमछा देकर सम्मानित किया।
अपर कलेक्टर डी.एन.सिंह ने कहा कि समय एक ऐसा संसाधन है जिसे कभी वापस नहीं पाया जा सकता। इसका उपयोग केवल स्वयं की उन्नति के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए करना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में बताया गया कि रक्तदान जीवन बचाने का एक अमूल्य कार्य है, जो दुर्घटना पीड़ितों, सर्जरी मरीजों, कैंसर रोगियों और थैलेसीमिया व सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद करता है, साथ ही यह दानकर्ता के हृदय स्वास्थ्य में सुधार, नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण करता है।
हार्टफुलनेस के जिला संयोजक महेंद्र रघुवंशी ने बताया कि ध्यान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरलता और प्रभावशीलता है। इसके नियमित अभ्यास से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि हमारे व्यवहार में प्रेम, करुणा और धैर्य का विकास होता है। यह हमें यह सिखाता है कि जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर की स्थिरता में छिपा है,जिसका स्वामी विवेकानंद जी जीता जागता उदाहरण है।
सुश्री सुरभि नामदेव और कृष्ण वीर यादव को प्रतिभा सम्मान के तहत सम्मानित किया गया तथा सुश्री सुरभि नामदेव द्वारा बताया गया बिना कोचिंग के उच्च स्थान कैसे हासिल कर सकते, इसके लिए अच्छी तरह जानकारी दी।
वहीं रक्तदाताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना गुप्ता ने किया।
इस कार्यक्रम विकासखंड अशोकनगर की समस्त नवांकुर संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव, समस्त मेंटर्स ,समस्त प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव सदस्यगण एवं सीएमसीएलडीपी छात्र सहित 200 प्रतिभागी मौजूद रहे।