Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर के डॉ. डी.एस. संधु को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

अशोकनगर: संतरा नगरी के नाम से सुविख्यात नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित अखिल भारतीय स्तर का आयोजन साहित्य अर्चन मंच द्वारा मोर भवन के  विदर्भ उत्कृष्ट हिंदी संस्थान के सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार, चिकित्सक तथा ग्लोरी न्यूज के सी एम डी.एवं एडिटर इन चीफ डॉ.डी.एस.संधु अशोकनगर ( म प्र ) को उनकी अमूल्य नाट्य कृति “दर्शन शहीदे आजम भगतसिंह” के लिए राष्ट्रीय स्तरीय "श्री अमित कुमार शुक्ला स्मृति सम्मान - 2024" माननीय डॉ.वेद प्रकाश मिश्रा कुलपति श्रीकृष्ण स्वास्थ्य विश्वविद्यालय कराड, एवं भूषण कुमार उपाध्याय (सेवानिवृत) पुलिस कमीशनर नागपुर, संस्था के अध्यक्ष डॉ. गोविंद प्रकाश उपाध्याय, तथा सम्मान की प्रायोजक मधु शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें माननीयों के हस्ते नगद, शॉल, स्मृतिचिंह तथा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। विदित हो कि साहित्य अर्चन मंच नागपुर (महाराष्ट्र)के द्वारा आयोजित इस साहित्यिक प्रतियोगिता में देशभर से प्राप्त विभिन्न विधाओं की कृतियों का  त्रि- सदस्यीय निर्णायक मंडल ने  6 माह तक गहन अध्ययन तथा अवलोकन के पश्चात साहित्य की विभिन्न विधाओं के २8 साहित्यकारों का चयन कर पृथ्क - पृथक सम्मानों को इस अखिल भारतीय साहित्य आयोजन में प्रदान किये गये । डॉ. डी.एस. संधु . की इस उपलब्धी पर तमाम साथी मित्रों . पत्रकारों एवं परिजनोंआदि ने हार्दिक बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी।

Dr DS Sandhu Taking AwardCertificateAward Photo