
अशोकनगर:(रिपोर्ट:नसीर खान): बुधवार जिला मुख्यालय अशोकनगर में 'यूजीसी' के विरोध तथा आरक्षण में परिवर्तन की मांग उठाते हुए
कलेक्ट्रेट का घेराव, तथा ईसागढ़ रोड़ के राजमाता चौराहे पर किया चक्काजाम। आर्थिक आधार पर हो आरक्षण: सवर्ण समाज ने शहर की सड़कों पर हजारों की संख्या में आंदोलन करते हुए मांग को लेकर दिनभर चला प्रदर्शन जारी रखा।
अशोकनगर जिला मुख्यालय पर यूजीसी के विरोध और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की गिनतियों में प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की मांग को लेकर दिनभर विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।
आंदोलन प्रदर्शन कारियों ने किया धरना, घेराव, चक्काजाम: सवर्ण समाज के आंदोलन कारियों ने प्रदर्शन के दौरान पहले धरना दिया गया। इसके पश्चात् यह हजारों की तादाद में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं ईसागढ़ रोड़ के राजमाता चौराहा पर चक्काजाम कर यूजीसी का विरोध दर्ज किया। आरक्षण आंदोलन प्रदर्शन के चलते शहर में दिनभरगतिविधियां बनी रहीं।
आर्थिक आधार पर हो आरक्षण:
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है। तथा उन्होंने आरक्षण का आधार आर्थिक स्तर को बनाए जाने की मांग की। उनका कहना था कि प्रदर्शन कारियों की मांगों थी कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि इस दिशा मेंआवश्यक निर्णय लिया जा सके। अतः
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि शासन तक उनकी बात पहुंचाकर उचित कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर मालवीय को सौंपा ज्ञापन:
शाम 6 बजे जिला कलेक्टर साकेत को आंदोलन कारियों ने ज्ञापन सौंपा ।
दिनभर चलीं आंदोलन प्रदर्शन की विभिन्न गतिविधियों के पश्चात शाम करीब 6 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने की मांग रखी।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उम्मीद जताई कि शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक बदलाव को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।