अशोकनगर: गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार जिले की मेरिट सूची में आने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले की प्रवीण सूची (मेरिट लिस्ट ) में आकर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागी बच्चे सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर हों। 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लेकर आने वाले सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह मेहनत करके निरंतर ऊँचाईयों पर जाएं।
जिले की प्रवीण सूची में आनेवाले छात्र-छात्राएं सम्मानित:-सी.बी.एस.ई.बोर्ड परीक्षा हेतु
10 वीं कक्षा की प्रवीण सूची:-
1.आराध्या यादव,
2.सूर्य प्रताप सिंह दांगी,
3. आयुषी विश्वकर्मा ,
4.राजू यादव,
5.प्रख्याति गुप्ता,
6. शालिनी लोधी,
7.सुधांशु गुप्ता,
8.रिथम जैन ,
9.विवेक जाटव,
10.वैष्णावी राय ।
कक्षा 12 वीं की प्रवीण सूची :-
1.सेजल लोधी,
2.मयूर नामदेव,
3.आदित्य यादव,
4.कुशल जैन,
5.कनक श्रीवास्तव,
6.पर्ल भगत,
7.मनीष शर्मा,
8.आकाश खरे
,9.अनिरुद्ध यादव,
10. आस्था जैन को सम्मानित किया गया ।