अशोकनगर: भारतीय हिन्दी साहित्य जगत में आजकल जिन साहित्य सृजन धर्मियों की चर्चा आये दिन होती रहती है, उनमें एक चर्चित नाम
है डॉ. दविंदर सिंह संधु जी हां हमारे अपने बीच के ही हैं डॉ.दविंदर सिंह संधु अर्थात जिन्हें डॉ.डी.एस.संधु के नाम से सब दूर जाना पहचाना जाता है। डॉ.संधु बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, जिन्होंने अपनी कलम और कला के दम पर अपनी प्रतिभा के झंडे देश -विदेशों में लहराते हुए अपने शहर का नाम विभिन्न विधाओं में सृजन करते हुए रोशन किया है। फिर चाहे समकालीन हिन्दी कविताएं, कहानियां, नाटक, जनगीत, पेंटिंग्स,गायन, नृत्य, अभिनय तथा निर्देशन हो चाहे चिकित्सा का क्षेत्र से लगाकर सामाजिक विचारक, रचनात्मक पत्रकारिता एवं संपादन और समीक्षा का हो सभी क्षेत्रों में अविलंब रूप से सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं।
यह अपने स्वभाव से एकदम मृदु भाषी,सहज,सरल, आधुनिक आडम्बरों से परे शुद्ध सात्विक जीवन शैली तथा शाकाहारी तथा प्रकृति प्रेमी हैं।जिनकी दिनचर्या प्रातः 4बजे से प्रारंभ होती है। सुविधा भोगी युग में भी यह सदैव पैदल ही चलने में यकीन करते हैं।इनका मानना है कि यदि हमें पैर मिले हैं तो फिर हम वाहन रूपी बैसाखियों पर क्यों निर्भर रहें, और पर्यावरण का क्षरण करें।
परिचय
डॉ.डी.एस. संधु
पूर्ण नाम: डॉ.दविंदर सिंह संधु.
पिता : स्व.जी.एस.संधु
शिक्षा : डी.एम.(न्यूरोलॉजी)
एम.डी.(न्यूरोलॉजी)
एम.डी.(अलटरनेटिव मेडिसिन)
एम.डी.(क्रोनिक एंड कॉप्लिकेटेड डिसीज)
एम.ए.(सोशलॉजी),
एम.जे.(मॉश कॉमिनिकेशन एंड एडिटिंग)
डिप्लोमा ऑफ स्क्रिप्ट राइटिंग एंड डॉरेक्शन ।
लघु शोध: आरक्षण नीति एवं अशोक नगर निवासियों का दृष्टिकोण एवं अशोक नगर अनाज व्यवसाईयों की सामाजिक आर्थिक स्थिति, श्री परमहंस अद्वैत मत आश्रम श्रीआनंदपुर ट्रस्ट,आनंदपुर।
◆उपलब्धियां: ◆छात्र जीवन से स्टूडेंट फेडरेशन, यूथ फेडरेशन से संबंद्ध।
◆भारतीय नौजवान सांस्कृतिक संघ(इयूका) के राष्ट्रीय संचालक।
◆ग्लोरी न्यूज के एडीटर इन चीफ एण्ड सीएमडी
◆आकाशवाणी से रचनाओं का प्रसारण।
◆देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में चिकित्सा एवं समाज शास्त्रीय लेख तथा कविता,कहानी, समीक्षाएँ प्रकाशित । ◆छात्र जीवन से ही अभिनय,निर्देशन तथा नाट्यलेखन। ◆साहित्यसृजन: ◆रुक गई खाँसी(कहानी), ‘हबसी’(कहानी), मुझे तलाश है (कविता संग्रह), एक तुम हो(कविता संग्रह), मतदाता नहीं हो (कविता संग्रह), उठो साथ(जनगीतसंग्रह),साक्षात्कार(नाटक), बंटी-ओ-बंटी(नाटक)अस्सीरुपया (नाटक), विश्वामित्र का भ्रमण (नाटक), पोस्टकार्ड (नाटक), आपने ही कहा था(नाटक), एहसास(नाटक), दर्शन शहीदे आजम भगतसिंह (नाटक), सीखचों में शाल भंजिका (काव्य संग्रह), शरीर और नाड़ी विज्ञान (चिकित्सा संबंधी पुस्तक), वो लम्हें (कहानी), कश्मीरी यादें(काव्य संग्रह), कुछ तो खास है (काव्य संग्रह), सुनहरे पत्ते (काव्य संग्रह), कहानी का अभिप्राय एवं हब्शी कहानी संग्रह, Body and vascular science (Medical Book).एवं अनेकों स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकें प्रकाशित तथा समय-समय पर कितने ही पत्र – पत्रिकाओं तथा स्मारिकाओं का संपादन। ◆पुरस्कार एवं सम्मान:
◆‘अस्सी रुपया’ नाट्य कृति के लिए राष्ट्रस्तरीय “ग्वाला सम्मान” से विभूषित,
◆ ‘एक तुम हो’ (कविता संग्रह) के लिए “गोपी चंद भंडारी”सम्मान, ◆ ‘उठो साथी’ (जनगीत संग्रह) को “सराभा” एवं “भंडारी” सम्मान से अलंकृत।
◆ बालश्रम के लिए यूनीसेफ द्वारा 1996 में सम्मानित।
◆ म.प्र. काव्य श्री सम्मान 2021 से सम्मानित।
◆ दीप साहित्य सम्मान 2021 से सम्मानित ।
◆ साहित्य भारती सम्मान 2021 से सम्मानित।
◆ काव्य श्री सम्मान 2021 से सम्मानित ।
◆ काव्य कुंदन सम्मान 2021 से सम्मानित ।
◆ विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान 2023 ।
◆ राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित।
◆ इंटरनेशनल नोबुल एक्सीलेंट अवार्ड नेपाल में सम्मानित।
◆ नाटक "दर्शन शहीद-ए-आजम भगतसिंह" को 'अमित कुमार शुक्ला स्मृति सम्मान' 2024 के लिए साहित्य अर्चन मंच, नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा सम्मानित।
◆"शहीदे आज़म भगत सिंह लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड" इयूका राज्य इकाई ओडिशा द्वारा सम्मानित।
◆अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में "इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड 2024" से भव्या फाउंडेशन जयपुर (राजस्थान) में सम्मानित।
◆विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा तथा पत्रकारिता एवं समाज शास्त्रीय और सांस्कृतिक रंगकर्म (निर्देशक ) आदि के रूप में विभिन्न कार्यों के सफलतापूर्वक संपादन के लिए देश-विदेश की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान प्रदान।
◆ सम्प्रति: ◆चिकित्सक,पत्रकारिता एवं समाजशास्त्रीय विचारक।
संपर्क : 6263322844(मोबा). Email : drdssandhu @ gmail.com,