अशोकनगर: स्थानीय एक्सीलेंस महाविद्यालय में रविवार के दिन एवं रामनवमी के सुअवसर पर एवं ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन भोपाल के सौजन्य से ज्ञानमुद्रा किताब क्लब इकाई अशोकनगर ने एक महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन का अव्हान किया था।जिस के अंतर्गत एकल रचनाकार पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया था भोपाल से पधारे वरिष्ठ कवि वसंत सकरगाए को जिन्होंने अपनी प्रतिनिधित्व तथा श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया। वहीं भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार प्रयास जोशी, वंश पब्लिकेशन और ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन के मालिक वरुण माहेश्वरी विशेष रूप से इस आयोजन में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरंभ दीपप्रज्वलन के साथ आमंत्रित अतिथियों द्वारा किया गया तथा सरस्वती वंदना उज्जैन से पधारे प्रीतम सिंह ठाकुर ने एकदम नये अंदाज में प्रस्तुत की। वहीं चर्चित चित्रकार पंकज दीक्षित एवं दुर्गेश भार्गव द्वारा बनाये कविता पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन के मालिक वरुण महेश्वरी ने किया।
प्रथम सत्र के प्रारंभ में रचनाकार श्रृंखला के अंतर्गत वसंत सकरगाए मैं अपनी कविताओं का सराहनीय पाठ किया। वहीं समकालीन कविता पर प्रयास जोशी ने सविस्तार अपना वक्तव्य देते हुए समकालीन साहित्य में स्थानीय साहित्यकार साथियों की भूमिका का भी विशेष रुप से उल्लेख किया और अपनी महत्वपूर्ण कविताओं का भी पाठ किया।
कार्यक्रम का द्वितीय सत्र कविता पाठ का निर्धारित किया गया था जिसमें आमंत्रित कवियों के अतिरिक्त स्थानीय कवि गण डॉ.डी.एस.संधु ने अपने काव्य संग्रह की प्रतिनिधी कविताओं का पाठ किया। इनके अतिरिक्त संजय मोहन माथुर, भानु प्रकाश रघुवंशी, आयुषी जैन, हरगोविंद पुरी,महेश कुशवाह, मुस्कान रघुवंशी आदि रचनाकार साथियों ने अपनी- अपनी प्रतिनिधी कविताओं का पाठ किया।
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे हरिओम राजोरिया, प्रीतम सिंह ठाकुर उज्जैन, श्रीमती डॉ. अमिता सेठी, श्रीमती रिंकल सेठ प्राचार्या(श्री राम संगीत महाविद्यालय), नंदकिशोर पटवा, संजय शर्मा, सत्तार खान, कुमारी अंजू, आयुषी जैन, श्रीमती मीता सदाना, हनी गुलाटी, प्रिया खुराना आदि जिला पुस्तकालय संघ के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे। जिन्होंने इस साहित्यिक आयोजन तथा पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम में अपनी भरपूर उपस्थित दर्ज कराई। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का अपने ही अंदाज में सफल संचालन एक्सीलेंस कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती डॉ.रजनी शुक्ला ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का ज्ञानमुद्रा किताब क्लब के सचिव भानु प्रकाश रघुवंशी ने आभार प्रगट किया। स्थानीय एक्सीलेंस महाविद्यालय में रविवार के दिन एवं रामनवमी के सुअवसर पर एवं ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन भोपाल के सौजन्य से ज्ञानमुद्रा किताब क्लब इकाई अशोकनगर ने एक महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन का अव्हान किया था।जिस के अंतर्गत एकल रचनाकार पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया था भोपाल से पधारे वरिष्ठ कवि वसंत सकरगाए को जिन्होंने अपनी प्रतिनिधित्व तथा श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया। वहीं भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार प्रयास जोशी, वंश पब्लिकेशन और ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन के मालिक वरुण माहेश्वरी विशेष रूप से इस आयोजन में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरंभ दीपप्रज्वलन के साथ आमंत्रित अतिथियों द्वारा किया गया तथा सरस्वती वंदना उज्जैन से पधारे प्रीतम सिंह ठाकुर ने एकदम नये अंदाज में प्रस्तुत की। वहीं चर्चित चित्रकार पंकज दीक्षित एवं दुर्गेश भार्गव द्वारा बनाये कविता पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन के मालिक वरुण महेश्वरी ने किया।
प्रथम सत्र के प्रारंभ में रचनाकार श्रृंखला के अंतर्गत वसंत सकरगाए मैं अपनी कविताओं का सराहनीय पाठ किया। वहीं समकालीन कविता पर प्रयास जोशी ने सविस्तार अपना वक्तव्य देते हुए समकालीन साहित्य में स्थानीय साहित्यकार साथियों की भूमिका का भी विशेष रुप से उल्लेख किया और अपनी महत्वपूर्ण कविताओं का भी पाठ किया।
कार्यक्रम का द्वितीय सत्र कविता पाठ का निर्धारित किया गया था जिसमें आमंत्रित कवियों के अतिरिक्त स्थानीय कवि गण डॉ.डी.एस.संधु ने अपने काव्य संग्रह की प्रतिनिधी कविताओं का पाठ किया। इनके अतिरिक्त संजय मोहन माथुर, भानु प्रकाश रघुवंशी, आयुषी जैन, हरगोविंद पुरी,महेश कुशवाह, मुस्कान रघुवंशी आदि रचनाकार साथियों ने अपनी- अपनी प्रतिनिधी कविताओं का पाठ किया।
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे हरिओम राजोरिया, प्रीतम सिंह ठाकुर उज्जैन, श्रीमती डॉ. अमिता सेठी, श्रीमती रिंकल सेठ प्राचार्या(श्री राम संगीत महाविद्यालय), नंदकिशोर पटवा, संजय शर्मा, सत्तार खान, कुमारी अंजू, आयुषी जैन, श्रीमती मीता सदाना, हनी गुलाटी, प्रिया खुराना आदि जिला पुस्तकालय संघ के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे। जिन्होंने इस साहित्यिक आयोजन तथा पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम में अपनी भरपूर उपस्थित दर्ज कराई। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का अपने ही अंदाज में सफल संचालन एक्सीलेंस कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती डॉ.रजनी शुक्ला ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का ज्ञानमुद्रा किताब क्लब के सचिव भानु प्रकाश रघुवंशी ने आभार प्रगट किया।