अशोक नगर: (नसीर खान रिपोर्टर)आज ग्लोरी न्यूज के सीएमडी एण्ड एडिटर इन चीफ आदरणीय बड़े भाई डॉ. डी.एस. संधु जी ने ग्लोरी न्यूज़ रिपोर्टर के पद पर नसीर खान को नियुक्त किया है । इसके लिए स्थानीय विधायक हरि बाबू राय,जनसंपर्क उप संचालक एस एम सिद्धीकी सहित अनेकों मित्रों,शुभ चिंतकों, परिजनों, रिश्तेदारों तथा नगर के तमाम बुद्धिजीवियों ने बधाइयां एवं अनेकों शुभकामनाएं दी ।
डॉ डी एस संधु जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए नसीर खान ने हृदय से धन्यवाद देने के साथ ही आभार में यह भी कहा कि मेरे लिए आपके द्वारा दिया गया यह बहुत बड़ा सम्मान और अवसर है । मैं आपके इस विश्वास के लिए अत्यंत आभारी हूं।
मैं आपके मार्गदर्शन और समर्थन की अपेक्षा करता हूं, जिससे मैं इस क्षेत्र में और अधिक से अधिक सीख सकूं, तथा एक अच्छे रिपोर्टर बनने के प्रयास में सफलता पा सकूं।
एक बार पुनः इस शानदार अवसर प्रदान करने के लिए तथा आपके द्वारा बधाई के रूप में मिले प्यार तथा अपनत्व के लिए बहुत-बहुत आभार सहित धन्यवाद!