Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोक नगर: युवा दिवस के उपलक्ष्य में म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 जनवरी 2026 को प्रातः 09.00 बजे से 10.30 बजे तक किया जावेगा।  कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानन्द उ.मा.वि. कोलुआ रोड़ अशोकनगर में किया जावेगा।