अशोक नगर : रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण अशोकनगर में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
कृषि वर्ष घोषित: म.प्र.के सीएम डॉ मोहन यादव ने सन् 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया है। इस कृषि वर्ष में किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संवाद कराया जायेगा। जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन पर चर्चा, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, विभागीय कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था का प्रचार प्रसार, पराली/नरवाई प्रबंधन के संबंध में कृषकों को तकनीकी जानकारी दी जायेगी।
कृषकों को किया सम्मानित:इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जैविक कृषि तथा प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कृषको को प्रोत्साहित किया गया । वहु प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित भी किया गया। जिले की सभी मण्डियों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं अतिथियों द्वारा कृषि रथो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि हरिओम नायक, संजीव भारिल्ल, जगराम सिंह यादव, जैविक प्रमुख भारतीय किसान संघ, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ, सीईओ जिला पंचायत राजेश जैन, अमित सिंह उपसंचालक कृषि, भागीरथ प्रसाद अहिरवार मंडी सचिव, डॉ मनीश व्यास उपसंचालक पशुपालन, गबरू गिरवाल सहायक संचालक उद्यानिकी, संजय इनामदार मत्स्य निरीक्षक पालन विभाग के डॉ बैजनाथ यादव बीटीएम आत्मा आदि अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।