Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोक नगर: थाना कोतवाली पुलिस की जगीरा यादव सुपारी किलिंग मामले में  एक और बडी सफलता अर्जित की है, फरार चल रहे मुख्य आरोपी जीतू गुप्ता ललितपुर उ.प्र. गिरफ्तार, 315 बोर का कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त’’पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह कँवर एवं एसडीओपी अशोकनगर  विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में जगीरा यादव सुपारी किलिंग मामले मे फरार चल रहे मुख्य आरोपी जीतू गुप्ता ललितपुर उ.प्र. को गिरफ्तार करने एवं 315 बोर का कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। 

   विगत 05.01.2026 को थाना कोतवाली अंतर्गत सुपारी किलिंग मामले मे आरोपी कपिल दुबे निवासी हरिपुर अयोध्या उ.प्र. और आरोपी संजीव यादव निवासी शंकरपुर मगरधा को मय हथियारों के साथ गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली मे अपराध क्र 08/26 धारा 55,61(2) (ए) बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट में कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपियों को  माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण मे विवेचना के दौरान आई साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 111 बीएनएस इजाफा किया गया था। उपरोक्त दोनों आरोपियों ने पूछताछ पर दोनों आरोपियों के बीच सुपारी की पांच लाख रुपये की डील कराने एव घटना मे उपयोग किये जाने वाले हथियारों को जीतू गुप्ता निवासी ललितपुर (उ.प्र.) द्वारा देना बताया गया था। जिसे गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान ललितपुर एवं संभावित स्थानों पर रवाना किया गया था। किन्तु घटना के समय से ही लगातार आरोपी जीतू गुप्ता अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुये आरोपी जीतू गुप्ता को चंदेरी रोड ग्राम अमरोद के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपी द्वारा अपने पास रखे हथियार को पास की झाड़ियों मे फेक दिया था जिसे पुलिस द्वारा आरोपी के बताये स्थान पर तलाश कर एक 315 बोर का कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस जप्त किये गये। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, उ.नि. सतेन्द्र कुशवाह, प्र.आर  नवल किशोर शर्मा, आर. विशाल पारदी, आर. अभयराज रघुवंशी, आर. रविन्द्र भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।