अशोकनगर (नसीर खान की रिपोर्ट) : इंदौर में दूषित पानी पीने से हुईं मौतों के विरोध में शनिवार को अशोकनगर कांग्रेस पार्टी ने जंगी प्रदर्शन किया। यह जंगी प्रदर्शन तथा धरना नगरपालिका के सामने टेंट लगाकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया। कांग्रेस ने इस अवसर पर नगर पालिका का घेराव भी किया।
वहीं प्रशासन ने नगर पालिका गेट पर वेरीकेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका जहां पर कई कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट पर चढ़ने एवं कूदकर नगर पालिका में घुसने की कोशिश की, जिस के कारण पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का - मुक्की की झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
इस जंगी प्रदर्शन में बहुत लंबे समय बाद इतनी बढ़ी संख्या में पहली बार कांग्रेसी शामिल हुए हैं।