Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
कलेक्टर आदित्य सिंह

अशोकनगर- (नसीर खान की रिपोर्ट) : भारत निर्वाचन के द्वारा कराए जा रहे एस. आई.आर. 2025-26 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आदित्य सिंह को मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा    कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर भोपाल में पुरस्कृत किया जाएगा।
 विदित हो कि अशोक नगर जिला एस आई आर प्रक्रिया को सबसे पहले पूर्ण करने वाला जिला रहा है। इसके अतिरिक्त बेतूल और नीमच जिलों ने भी इस उपलब्धि को हासिल किया है।  
   अतः आदित्य सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अशोकनगर कलेक्टर, नरेंद्र सिंह सूर्य वंशी कलेक्टर बेतूल तथा हिमांशु चंद्रा कलेक्टर नीमच भी भोपाल में मध्य प्रदेश राज्यपाल के हाथों मतदाता दिवस पर सम्मानित किए जायेंगे।