अशोकनगर: आज भारतीय समाचार पत्र दिवस के अवसर पर उन सभी कलम के धनियों और उनके संघर्षों को हम स्लूट करते हैं । जिन्होंने अपनी असीम कोशिशों के दम पर भारतीय समाचार पत्रों के माध्यम से जनता की परेशानियों को सामने लाकर उन्हें हल किया तथा स्वाधीनता की लहर को बुलंदियों पर पहुंचाया और देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं आजादी के पश्चात् देश की दशा और दिशा दोनों को सुधारने में सचेतक रुप में प्रमुख दायित्व का निर्वहन किया है। ऐसे सभी समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं देते रहे तथा वर्तमान में भी अपनी लेखनी को सक्रिय रूप से जारी रखते हुए अपने दायित्वों को अंजाम देने वाले सभी जांबाज साथियों को "ग्लोरी न्यूज" तथा "ग्लोरी दर्शन" चैनल परिवार की ओर से हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित!