Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
एक्सप्रेसवे के संबंध में आवेदन

अशोकनगर(नसीरखान-रिपोर्टर): मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान  साकेत मालवीय कलेक्टर अशोकनगर को एक आवेदन के माध्यम से मांग करते हुए यह अवगत करवाया कि अशोक नगर जिले से होकर जाने वाला (सिक्सलेन हाईवे) जो ग्वालियर से नागपुर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे है  उसे  अशोक नगर जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक अनुशंसा करते हुए अनुरोध पत्र भेजने की मांग अशोक नगर के बुद्धिजीवियों ने लिखित रूप से की। 

मांग उठी जिला मुख्यालय से हाईवे निकाला जाये: अशोकनगर जिले के तमाम निवासियों ने मांग की है कि अशोकनगर जिला मुख्यालय को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए, जिससे जिले का चहुंमुखी विकास हो सके।

एक्सप्रेसवे ग्वालियर से नागपुर:  एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है,जिसकी अनुमानित लागत 40,000 हजार करोड़ रुपये है। यह एक्सप्रेसवे  ग्वालियर  से शुरू होकर नागपुर तक जायेगा,जिस बीच यह म.प्र. के कई जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे उन जिलों के विकास में मदद मिलेगी।

विकास में लग सकेंगे पंख : अशोक नगर के लोगों का मानना है कि इस एक्सप्रेसवे के जिला मुख्यालय से निकलने से जिला ही नहीं इस संपूर्ण क्षेत्र का बहुत तीव्र गति से विकास हो सकेगा  जो आजादी के बाद से लगातार पिछड़े हुए क्षेत्र में गिना जाता है।  यहां के निवासियों का मानना है कि इस एक्सप्रेसवे से अशोकनगर जिला मुख्यालय को जोड़ने से पर्यटन, व्यापार, व्यवसाय और रोजगार की  उन्नति को विकास के पंख निश्चित ही लग जायेंगे । इससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जिले की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

अनुशंसा पत्र प्रेषित करें:अशोकनगर जिले के निवासियों ने कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को अपना अनुशंसा पत्र प्रेषित करें, जिससे अशोकनगर जिला मुख्यालय को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा सके। यह ज्ञापन योगेश मिश्रा और सुनील रघुवंशी के द्वारा दिया गया है , जिन्होंने अशोकनगर जिले के निवासियों की ओर से यह अनुरोध किया है।