अशोकनगर:आज सुबह कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले के ओला प्रभावित गांवों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी तथा सही सही सर्वे करके फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र जानकारी देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिया।
विगत कुछ दिनों पूर्व अचानक मौसम परिवर्तन के कारण जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसलें प्रभावित हो गई थी।