Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर : राजीव कुमार मिश्रा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों को मूर्तरूप देने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी (पीआई)रवि प्रताप सिंह चौहान ने विशेष टीम गठित करते हुए शहर में अवैधानिक तरीके से ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध धर पकड़ की गई है। तथा सट्टा किंग आजाद खान मंसूरी पुत्र अलीम खां उर्फ पप्पू टेलर के विरुद्ध मिले साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु एफ आई आर कायम की गई है । इस संबंध में एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए विस्तृत जानकारी दी। 

   एसपी मिश्रा के प्रेस से मुखातिब होते हुए बताया कि पुलिस को अपने सूचना तंत्र से जानकारी मिली कि आजाद मोहल्ला निवासी शमशाद खान पुत्र मेहबूब खान ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए युवाओं को आईडी वितरण कर रहा है ।जिसे कोतवाली पुलिस ने दविस देकर पकड़ा तथा उसके मोबाइल की जांच करने पर  राजीव जैन उर्फ राजू पुत्र गेंदालाल जैन, तथा विकास जैन को दी गई थी ।जिसके बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में पाया गया कि इरफ़ान उर्फ मासूम भैया पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष के खाते में ऑनलाइन सट्टा की राशि भेजी गई है। इसके अतिरिक्त यूटीआई के माध्यम से भी परस्पर सट्टे का लेन-देन हुआ है‌। पुलिस द्वारा इन आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर तथा तकनीकी जांच के आधार पर प्रकरण में आरोपी इरफ़ान उर्फ मासूम भैया निवासी आजाद मोहल्ला को दिनांक 28.10.2025 को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी इरफ़ान से शमशाद तथा राजीव के यूपीआई ट्रांजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने एवं बैंक ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच में पाया गया कि यह लेन-देन आजाद खान मंसूरी पुत्र अलीम खान उर्फ पप्पू टेलर निवासी आजाद मोहल्ला अशोकनगर सहित समस्त आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर  वैधानिक कार्यवाही करने एफआईआर कायम की गई है।   इस ऑनलाइन सट्टा के कारोबार पकड़ने में नगर निरीक्षक कोतवाली रवि प्रताप सिंह चौहान, सायबर क्राईम सेल से सुनि संजय गुप्ता, कोतवाली से प्र.आ.नवल शर्मा,आर.विशाल पारदी,आर.अवनीश दौरे की सराहनीय भूमिका रही।