Skip to main content

नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया पदभार ग्रहण।

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोक नगर: आज जिले में नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया 22वे कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण। 

  आप 2014 बेच के आईएएस अधिकारी हैं जो पूर्व में भी सीधी जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं सफलता पूर्वक 2022से 2024 तक प्रदान कर चुके हैं।       

आप कलेक्टर आदित्य सिंह के स्थान पर अशोक नगर जिले के कलेक्टर बनाये गये हैं। अशोकनगर जिला बनने के पश्चात अपने यहां 22वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

सट्टा किंग आजाद पर हुई एफआई आर

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर : राजीव कुमार मिश्रा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों को मूर्तरूप देने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी (पीआई)रवि प्रताप सिंह चौहान ने विशेष टीम गठित करते हुए शहर में अवैधानिक तरीके से ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध धर पकड़ की गई है। तथा सट्टा किंग आजाद खान मंसूरी पुत्र अलीम खां उर्फ पप्पू टेलर के विरुद्ध मिले साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु एफ आई आर कायम की गई है । इस संबंध में एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए विस्तृत जानकारी दी।