अशोक नगर: आगामी रंग पंचमी पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेला के संबंध में मनीष खत्री आयुक्त ग्वालियर संभाग एवं अरविंद सक्सेना आईं जी पुलिस ग्वालियर रेंज की, अध्यक्षता में अशोक नगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने सभी प्रभारियों से उन्हें सौंपे गए दायित्वों की जानकारी प्राप्त कर उनकी समीक्षा की।
आयुक्त ग्वालियर संभाग मनोज खत्री एवं आईजी अरविंद सक्सेना की अध्यक्षता में मां जानकी माता मंदिर करीला धाम पर आगामी रंगपंचमी पर लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीला मेला की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस बैठक में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा करीला मेला की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को सौंप गए कार्यों के पालन प्रतिवेदन के बारे में विस्तार से अवगत कराया।