अशोकनगर(रिपोर्ट - नसीर खान):आज सोमवार को विवेक शर्मा एसडीओपी ने अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की थी जिसमें अशोक नगर के सभी प्रमुख प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार आमंत्रित किये गये थे । इस पत्रकार वार्ता में आपने कचनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोबत में 15 फरवरी को लगभग आठ लाख की सनसनी खेज नकबजनी की हुई घटना का खुलासा करते हुए यह बताया कि नकबजनी करने वाले सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने मय माल और नगद राशि के पकड़ लिया है।
डॉ.डी.एस.संधु सम्मानित:इस प्रेस वार्ता के आरंभ होने के पूर्व आपने अशोक नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्लोरी न्यूज के सीएमडी तथा एडिटर इन चीफ़,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों अवार्ड प्राप्त करने वाले और अनेकों पुस्तकों के लेखक डॉ.डी.एस.संधु जी को सम्मानित किया।
बहुमुखी प्रतिभा: एसडीओपी विवेक शर्मा ने तथा उपस्थित पत्रकारों ने डॉ.डी.एस.संधु जी के कृतित्व और बहुमुखी व्यक्तित्व पर अपने विचार साझा करते हुए आपको बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। वहीं कुछ साथियों ने आपकी लेखनी की तारीफ की तो कुछ ने आपकी गायन कला की सराहना की । डॉ.नीरज शुक्ला ने आपके विस्तृत ज्ञान भंडार का उल्लेख करते हुए कहा कि चिकित्सा हो या पत्रकारिता या फिर कोई भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दे अथवा कोई ऐतिहासिक जानकारी सब पर आप से सटिक जानकारी मुझे हमेशा मिलती रहती है। शहर के चर्चित पत्रकार शैलेंद्र शर्मा 'मंटू' ने जो कि राष्ट्र कवि श्री कृष्ण सरल के परिवार में उनके भतीजे के पुत्र हैं इन्होंने अपने शब्दों में कहा कि आदरणीय डॉ. डी.एस.संधु जी मुझे बचपन से ही अपनापन और आशीर्वाद के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरू से ही उचित मार्गदर्शन मिलता रहा है। आप एक बहुआयामी विद्वान व्यक्ति हैं। इसी तरह से सर्व पत्रकार सीताराम, संजीव यादव, बुंदेल गुर्जर, चंद्र पाल बघेल, राजिद खान,एडवोकेट विश्वास अगरिया,नंदा सर, पयोद शर्मा, आदि तमाम मीडिया के साथियों ने अपनी अपनी तरह से अपने वरिष्ठतम अग्रज साथी की अनेकों बातों पर प्रकाश डालते हुए आपकी बहुमुखी सक्रियता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एसडीओपी विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया।