Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण।

अशोक नगर: आज जिले में नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया 22वे कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण। 

  आप 2014 बेच के आईएएस अधिकारी हैं जो पूर्व में भी सीधी जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं सफलता पूर्वक 2022से 2024 तक प्रदान कर चुके हैं।       

आप कलेक्टर आदित्य सिंह के स्थान पर अशोक नगर जिले के कलेक्टर बनाये गये हैं। अशोकनगर जिला बनने के पश्चात अपने यहां 22वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

    आशा है आप अपनी कार्यशैली को अंजाम देने के साथ में  लोकहित की शासकीय योजनाओं को सफलता पूर्वक जन जन तक पहुंचाकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित करेंगे इसी आशा आकांक्षा से ग्लोरी न्यूज की तरफ से आपको अनंत शुभकामनाएं ।