Skip to main content

इन्दौर जैसी घटना आमंत्रित करता गंदा पानी!

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: शहर के विदिशा रोड वार्ड क्रमांक आठ की गणेश काॅलोनी में सड़कों पर गंदा पानी भरने से यहां लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जबकि यह वार्ड भाजपा का है जिसकी पार्षद गीता आर्य है। वहीं नपा परिषद भी भाजपा की ही है। इसके बावजूद यहां सड़क गंदे नाले में तब्दील हो, दें रही है इन्दौर जैसी घटना को खुला आमंत्रण।

नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया पदभार ग्रहण।

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोक नगर: आज जिले में नवागत कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया 22वे कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण। 

  आप 2014 बेच के आईएएस अधिकारी हैं जो पूर्व में भी सीधी जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं सफलता पूर्वक 2022से 2024 तक प्रदान कर चुके हैं।       

आप कलेक्टर आदित्य सिंह के स्थान पर अशोक नगर जिले के कलेक्टर बनाये गये हैं। अशोकनगर जिला बनने के पश्चात अपने यहां 22वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

साकेत मालवीय होंगे अशोकनगर के 22वे कलेक्टर

Submitted by Dr DS Sandhu on

 

अशोक नगर : जिले में विगत दिनों से गर्माया अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह का स्थानांतरण का आदेश आखिरी आज शाम को मिल ही गया। 

   कलेक्टर आदित्य सिंह की जगह मिली है इनके ही 2014 बैच के साथी रहे साकेत मालवीय को जो अब अशोक नगर के बाइसवें जिला कलेक्टर होंगे।

इन्दौर की घटना पर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन!

Submitted by Dr DS Sandhu on

कांग्रेस का धरना अशोकनगर (नसीर खान की रिपोर्ट) : इंदौर में दूषित पानी पीने से हुईं मौतों के विरोध में शनिवार को अशोकनगर कांग्रेस पार्टी ने जंगी प्रदर्शन किया। यह जंगी प्रदर्शन तथा धरना नगरपालिका के सामने टेंट लगाकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया। कांग्रेस ने इस अ

पतंग के मंझे दो युवकों के कटे गले !

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: मकर संक्रांति के अवसर पर  अशोक नगर में पतंग बाजी करते हुए दो युवकों ने अपनी जिंदगी खतरे डाल ली जिसके चलते मंझे से दो युवकों के गले कटने की घटनाएं सामने आयीं है। जबकि एक युवक को गम्भीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है । वहीं दूसरे को जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति भर्ती किया गया है,जहां घायल के गले में 18 टांके लगाये गये हैं ।
    पुलिस बल ने पतंगों की दुकानों पर छापे मार कार्रवाई करते हुए चीनी मंझा जब्त किया है।

कृषक कल्याण वर्ष-2026 का शुभारंभ

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोक नगर : रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा  भोपाल से कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण अशोकनगर में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

सट्टा किंग आजाद पर हुई एफआई आर

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर : राजीव कुमार मिश्रा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों को मूर्तरूप देने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी (पीआई)रवि प्रताप सिंह चौहान ने विशेष टीम गठित करते हुए शहर में अवैधानिक तरीके से ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध धर पकड़ की गई है। तथा सट्टा किंग आजाद खान मंसूरी पुत्र अलीम खां उर्फ पप्पू टेलर के विरुद्ध मिले साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु एफ आई आर कायम की गई है । इस संबंध में एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए विस्तृत जानकारी दी।