Skip to main content

इन्दौर जैसी घटना आमंत्रित करता गंदा पानी!

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: शहर के विदिशा रोड वार्ड क्रमांक आठ की गणेश काॅलोनी में सड़कों पर गंदा पानी भरने से यहां लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। जबकि यह वार्ड भाजपा का है जिसकी पार्षद गीता आर्य है। वहीं नपा परिषद भी भाजपा की ही है। इसके बावजूद यहां सड़क गंदे नाले में तब्दील हो, दें रही है इन्दौर जैसी घटना को खुला आमंत्रण।

अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव

Submitted by Dr DS Sandhu on

दिल्ली : अयोध्या में 5वां श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में होगा । यह अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव
22–23 मार्च 2026 को ऑनलाइन व ऑफलाइन आयोजन किया जाएगा।
अयोध्या (भारत) में  यह साहित्यिक महोत्सव ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड) में संपन्न होगा, जिससे देश-विदेश के साहित्यकार, लेखक, कवि एवं शोधार्थी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकेंगे।

इन्दौर की घटना पर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन!

Submitted by Dr DS Sandhu on

कांग्रेस का धरना अशोकनगर (नसीर खान की रिपोर्ट) : इंदौर में दूषित पानी पीने से हुईं मौतों के विरोध में शनिवार को अशोकनगर कांग्रेस पार्टी ने जंगी प्रदर्शन किया। यह जंगी प्रदर्शन तथा धरना नगरपालिका के सामने टेंट लगाकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया। कांग्रेस ने इस अ

साहित्य कला संस्कृति की अनमोल धरोहर

Submitted by Dr DS Sandhu on

अशोकनगर: भारतीय हिन्दी साहित्य जगत में आजकल जिन साहित्य सृजन धर्मियों की चर्चा आये दिन होती रहती है, उनमें एक चर्चित नाम है डॉ. दविंदर सिंह संधु जी हां हमारे  अपने बीच के ही हैं डॉ.दविंदर सिंह संधु अर्थात जिन्हें  डॉ.डी.एस.संधु के नाम से सब दूर जाना पहचाना जाता है। डॉ.संधु बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, जिन्होंने अपनी कलम और कला के दम पर अपनी प्रतिभा के झंडे देश -विदेशों में लहराते हुए अपने शहर का नाम विभिन्न विधाओं में सृजन करते हुए रोशन किया है। फिर चाहे समकालीन हिन्दी कविताएं, कहानियां, नाटक, जनगीत, पेंटिंग्स,गायन, नृत्य, अभिनय तथा निर्देशन हो चाहे चिकित्सा का क्षेत्र से लगाकर सामाजिक विचारक, रचनात्मक पत्रकारिता एवं संपादन और समीक्षा का हो सभी क्षेत्रों में अविलंब रूप से सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं।

इयूका का उड़ीसा में शताब्दी वर्ष एवं सम्मान समारोह आयोजित

Submitted by Dr DS Sandhu on

इयूका का उड़ीसा में शताब्दी वर्ष एवं सम्मान समारोह आयोजित*
बरपाली (उड़ीसा): भारतीय नौजवान सांस्कृतिक संघ ( इयूका) की स्थापना के 17दिसंबर 2024 मंगलवार को शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मारवाड़ी धर्मशाला बरपाली जिला बरगढ़ उड़ीसा में बहुत ही हर्षोल्लास के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों को उनके विशेष योगदानों के संबंध में अलग-अलग 17 राष्ट्र स्तरीय सम्मान इयूका ने प्रदान किये।

चिकनगुनिया का संक्रमण सौ से भी अधिक देशों को कर रहा प्रभावित –डॉ॰डी॰ एस॰ संधु

Submitted by Dr DS Sandhu on
अशोकनागर : इन दिनों जिस तरफ भी अपनी नजर डालो उधर ही लोग सिरदर्द,बुखार,मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में सूजन, जी मिचलाना,कमजोरी के कारण थकान आदि की समस्या से पीड़ित दिखाई दे जाएंगे । जिसका प्रमुख कारण है चिकनगुनिया (CHIKV) का वायरस । अभी से पहले यहाँ चिकनगुनिया का वायरस सन 2006 में अपना प्रकोप डाल चुका है।जिसके दुष्परिणाम आज भी लोगों में देखे जा सकते हैं । कितने ही लोगों के जोड़ों में स्थायी रूप से विकृतियां आज भी मौजूद पायी जाती हैं । चिकनगुनिया क्या है? चिकनगुनिया का शाब्दिक अर्थ है "झुकना" क्योंकि यह बीमारी जोड़ों में दर्द पैदा करती है,और इसमी चपेट में आया व्यक्ति दर्द और जकड़न के कारण झुक जाता है । चिकनगुनिया (CHIKV) एक वायरस है जो मच्छरों के काटने से लोगों में फैलता है - विशेष रूप से, एडीज एजिप्टी मच्छर और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर के माध्यम से। चिकनगुनिया संक्रमण तब होता है जब वायरस वाला मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है। वायरस शारीरिक संपर्क या लार के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, हालांकि रक्त संचरण संभव हो सकता है