Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on

दिल्ली : अयोध्या में 5वां श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में होगा । यह अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव
22–23 मार्च 2026 को ऑनलाइन व ऑफलाइन आयोजन किया जाएगा।
अयोध्या (भारत) में  यह साहित्यिक महोत्सव ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड) में संपन्न होगा, जिससे देश-विदेश के साहित्यकार, लेखक, कवि एवं शोधार्थी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में डॉ. रविंदर कुमार की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक विमर्श पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव का उद्देश्य श्री राम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, साहित्यिक मूल्यों एवं वैश्विक साहित्यिक संवाद को एक साझा मंच प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम का आयोजन पी आई ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में काव्य-पाठ, साहित्यिक परिचर्चा, शोध सत्र, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी।
आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव न केवल साहित्य को नई दिशा देगा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करेगा।