Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on

  अशोकनगर : कलेक्टर आदित्य सिंह के दिशा निर्देशानुसार जिले के कृषकों की मांग अनुसार रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सतत् की जा रही है। जिले को एन.एफ.एल. कंपनी की यूरिया की रैंक प्राप्त हुई है। रैक से 1271 मे.टन यूरिया प्राप्त हुआ है। डबल लॉक केन्द्र अशोकनगर को 274 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र मुंगावली को 100 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र पिपरई को 100 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र ईसागढ़ को 50 मे.टनन्, डबल लॉक केन्द्र नईसंराय को 50 मे.टन, डबल लॉक केन्द्र चन्देरी को 50 मे.टन, एम.पी. एग्रो अशोकनगर को 46 मे. टन यूरिया प्रदाय किया गया है। रैक से प्राप्त उर्वरक यूरिया जिले की 13 सेवा सहकारी समितियों की मांग अनुसार 250 मेट्रिक टन उपलब्ध कराया गया है। सेवा सहकारी समिति अमरोद, ईसागढ, रामनगर, प्राणपुर, सहराई डोगर को 125-125 मेट्रिक टन यूरिया तथा महिदपुर, महुअन, रूसल्ला बुजुर्ग, ढाकोनी, धुर्रा, ऑडेर, गदूली को 25-25 मेट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया।अशोकनगर के निजी विक्रेताओं को आनन्द खाद भण्डार 58 मे.टन, बालाजी एग्रो सेल्स 30 मेट्रिक टन, कृषक खाद विक्रय सेवा केन्द्र 15 मेट्रिक टन, श्रीकृष्णा क्लीनिक 58 मेट्रिक टन, गणेश कृषि सेवा केंन्द्र ईसागढ़ को 35 मे.टन, जैन स्टील अशोकनगर-10 मे.टन, महाकाल ट्रेडर्स अशोकनगर 6 मे.टन, रोशन ब्रदर्स 20 मे.टन, श्री यादव एग्री इन्टरप्राईजेस 10 मे.टन, अखिलेश ट्रेक्टर मुंगावली 12 मे.टन, जगन्नाथ रमेशचन्द्र मुंगावली 25 मे.टन, मनीष एण्ड कंपनी मुंगावली 10 मे.टन, बाँके बिहारी कृषि सेवा केन्द्र बहादुरपुर 40 मे.टन, मनोज कुमार देवेन्द्र कुमार बहादुरपुर 10 मे.टन, जगदीश कृषि सेवा केन्द्र ईसागढ़ 6 मे.टन, संतोष कुमार मुकेश कुमार चन्देरी 6 मे.टन, कुल 351 मे.टन यूरिया प्रदाय किया गया है।

Tags