Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
पुलिस ने किये स्टंट करते वाहन जप्ल

अशोकनगर: पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह कँवर एवं एसडीओपी अशोकनगर  विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान द्वारा फेयरवेल पार्टी के दौरान सड़कों पर ट्रैक्टर, थार, स्कॉर्पिया, वेन्यू, ओपन जीप सहित अन्य वाहनों से स्टंट व हुड़दंग करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की गई। विगत दिवस अशोकनगर शहर अंतर्गत फेयरवेल पार्टी में सम्मिलित होने वाले छात्रों द्वारा सड़कों पर स्टंट करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।   मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए दो ट्रैक्टर, एक थार, एक स्कॉर्पिया, एक वेन्यू, एक ओपन जीप सहित कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया तथा सभी जब्त वाहनों पर 5,000-5,000 का चालान किया गया। साथ ही संबंधित छात्रों के अभिभावकों एवं स्कूल स्टाफ को थाने बुलाकर भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचने की सख्त हिदायत दी गई।

   पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन, स्टंट, पटाखा बुलेट एवं खतरनाक तरह से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।