Skip to main content
Submitted by Dr DS Sandhu on
कलेक्टर साकेत मालवीय फसलों का निरीक्षण करते

अशोकनगर:आज सुबह कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले के ओला प्रभावित गांवों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी तथा सही सही सर्वे करके फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र जानकारी देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिया।

विगत कुछ दिनों पूर्व अचानक मौसम परिवर्तन के कारण जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसलें प्रभावित हो गई थी‌।

आज गुरुवार की सुबह अशोक नगर कलेक्टर  साकेत मालवीय ने बहादुरपुर तहसील के ग्राम ओड़ेर पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करते हुए फसलों की वर्तमान स्थिति को भी देखा। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रभावित फसलों का स्पष्ट सर्वे कर फसल क्षति का सही और भेदभाव रहित आंकलन किया जाए। वहीं उन्होंने यह भी निर्देश दिए की प्रभावित फसलों का यथाशीघ्र सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाए।

Tags